बस ने मासूम को कुचला, मौके पर मौत, NH 39 पर हंगामा

 आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बस को रोक को पहले तोड़फोड़ की, इसके बाद NH 39 जो की रीवा और सिंगरौली को जोड़ता है उस मार्ग पर जाम लगा दिया।

Vijay

Vijay

23 Jun 2026 1 min read
Text Size:
बस ने मासूम को कुचला, मौके पर मौत, NH 39 पर हंगामा
Share:

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के NH 39 पर आज एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मासूम की घटनास्थल पर मौत हो गई। यह घटना बरगवां थाना क्षेत्र के जायसवाल ढाबा के पास हुई है।

जहां एक तेज रफ्तार बस एक बच्चे को इतनी तेज टक्कर मारी की मासूम की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद हड़कंप मच गया ।

 आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बस को रोक को पहले तोड़फोड़ की, इसके बाद NH 39 जो की रीवा और सिंगरौली को जोड़ता है उस मार्ग पर जाम लगा दिया।

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बरगवां एवं जिले से अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा है, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने परिजन और ग्रामीणों से आह्वान किया है कि शांति बनाए रखें, वहीं परिजनों ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ने की गुहार लगाई है। इसके अलावा राहत राशि की भी माग की है ।

फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसको देखते हुए पुलिस बल सुरक्षा के दृश्य से लगाया गया है । वही दूसरी ओर पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

Comments (0)