बुजुर्ग को पुलिसकर्मी ने मारा, हुई मौत

जानकारी के अनुसार निकाय में सफाईकर्मी के रूप में पदस्थ शहर के मगरौरा निवासी रमेश गौर (58) अपने चचेरे भाई पप्पू के साथ अपनी नातिन को बाइक पर बैठाकर उसकी मां के पास टेकनपुर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में सिमरिया टेकरी के पास बच्ची किसी बात को लेकर रोने लगी । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची को पेट्रोल सूंघते देख रमेश ने उसे टोका और चांटा मार दिया। जिससे बच्ची रोने लगी और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान दतिया जिले के गोराघाट थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी जितेंद्र गुर्जर और राजकुमार पलिया वहां से गुजर रहे थे। भीड़ को देखकर पुलिसकर्मियों को बच्ची के अपहरण का संदेह हुआ।

Vijay

Vijay

06 Jul 2026 1 min read
Text Size:
बुजुर्ग को पुलिसकर्मी ने मारा, हुई मौत
Share:

डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने दतिया जिले के गोराघाट थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर पिटाई के बाद कर्मचारी की मौत होने का आरोप लगाया है।

 

आक्रोशित परिजनों ने पहले अस्पताल, फिर सिटी थाने का घेराव कर पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

जानकारी के अनुसार निकाय में सफाईकर्मी के रूप में पदस्थ शहर के मगरौरा निवासी रमेश गौर (58) अपने चचेरे भाई पप्पू के साथ अपनी नातिन को बाइक पर बैठाकर उसकी मां के पास टेकनपुर छोड़ने जा रहे थे।

 

 रास्ते में सिमरिया टेकरी के पास बच्ची किसी बात को लेकर रोने लगी । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची को पेट्रोल सूंघते देख रमेश ने उसे टोका और चांटा मार दिया। जिससे बच्ची रोने लगी और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

 

इसी दौरान दतिया जिले के गोराघाट थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी जितेंद्र गुर्जर और राजकुमार पलिया वहां से गुजर रहे थे। भीड़ को देखकर पुलिसकर्मियों को बच्ची के अपहरण का संदेह हुआ।

 

आरोप है कि बिना वस्तुस्थिति जाने दोनों पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों के साथ मिलकर रमेश बाल्मीकि की पिटाई कर दी। इस दौरान रमेश ने खुद को बेगुनाह बताते हुए सफाई देने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। बाद में परिजन मौके पर पहुंचे और रमेश को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर ले गए।

Comments (0)