सिंगरौली - कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिक रही शराब, पुलिस नहीं सामाजिक संगठन के लोग पकड़ रहे अवैध शराब, देखे वीडियो
स्थानीय निवासी और सामाजिक संगठन के सदस्यों ने कोतवाली पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, बावजूद पुलिस से कई बार लिखित शिकायत हुई थी। पुलिस ने अब तक कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की, पुलिस के ढुलमुल रवैया के कारण शराब माफिया के हौसले दिन व दिन बुलंद हो रहे हैं और गांव गलियों में किराना दुकान ढाबा घरों में शराब अवैध रूप से बेची जा रही है।
Vijay
06 Jul 2026
•
1 min read
Text Size:
सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत हिरवाह गांव में लंबे समय से अवैध शराब बेचने का दौर जारी है, जहां लंबे समय से पुलिस की अनदेखी कारण सामाजिक संगठन के लोगों ने अवैध शराब के खिलाफ खुद मोर्चा खोल दिया और लगभग ₹25000 से ज्यादा की कीमत की देसी विदेशी शराब को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है।
स्थानीय निवासी और सामाजिक संगठन के सदस्यों ने कोतवाली पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, बावजूद पुलिस से कई बार लिखित शिकायत हुई थी। पुलिस ने अब तक कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की, पुलिस के ढुलमुल रवैया के कारण शराब माफिया के हौसले दिन व दिन बुलंद हो रहे हैं और गांव गलियों में किराना दुकान ढाबा घरों में शराब अवैध रूप से बेची जा रही है।
इसी दौरान सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं को हिरवाह क्षेत्र में शराब बिक्री की सूचना मिली, मौके पर लगभग 30 से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे और शराब को जप्त कर लिया। हालांकि 2 घंटे के इंतजार के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और शराब जप्त करने में मदद की । इसके बाद कोतवाली पुलिस थाने में लाकर कार्रवाई भी की है । सवाल यह उठता है कि जब आम नागरिक और सामाजिक संगठन अवैध गतिविधियों को पकड़ने में सक्षम है तो क्या स्थानीय पुलिस हाथ में हाथ रखने के लिए बनी हुई है। क्या पुलिस और शराब माफिया के बीच मिली भगत है ? अगर मिली भगत नहीं है तो कोतवाली इलाके की दर्जनों गांव गलियों शराब बेची जा रही है बावजूद कोई भी कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही।