MP - मां के अवैध संबंध होने समाज में बदनामी हुई, बेटे ने मां सहित तीन लोगों को मार डाला
वह अपनी मां के अवैध संबंधों के कारण नाराज था क्योंकि इसके कारण हुई बदनामी से उसकी पत्नी तक छोड़कर चली गई थी। रात सभी ने जमकर शराब पी और नशे में विवाद होने के बाद तीन हत्याएं कर दी गई।
Vijay
गुना - म्याना में दो दिन में एक ही घर से तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार को घर के एक कमरे से एक शव मिला था। उसकी जांच शुरू ही हुई कि सोमवार को पास के कमरे से एक महिला और एक पुरुष के शव और मिल गए।
ट्रिपल मर्डर केस की इस गुत्थी को एसपी हितिका वासल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंद घंटे में ही सुलझा दिया। बदरवास निवासी मृतक महिला के बेटे ने अपने मौसेरे भाई और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।
वह अपनी मां के अवैध संबंधों के कारण नाराज था क्योंकि इसके कारण हुई बदनामी से उसकी पत्नी तक छोड़कर चली गई थी। रात सभी ने जमकर शराब पी और नशे में विवाद होने के बाद तीन हत्याएं कर दी गई।