MP - अपने प्यार को पाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, देखे वीडियो

 पुणे में जिस तरह से आरोपियों ने प्लानिंग के बाद घटना को अंजाम दिया इस पैटर्न में सिंगरौली में भी 19 जून को जब घर से रघुनाथ शादी में जाने के लिए घर से निकला तो उसे पता नहीं था कि उसकी पत्नी अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसके मौत का जाल बिछा रखा है।

Vijay

Vijay

25 Jun 2026 1 min read
Text Size:
MP - अपने प्यार को पाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, देखे वीडियो
Share:
घर की दहलीज भी अब सुरक्षित नहीं है... क्या हम जिसे अपना हमसफर समझते हैं वही हमसफर मौत का खंजर लेकर खड़ा है... आज हम बात करेंगे उन खौफनाक साजिशो की जिन्होंने एक पति पत्नी की पवित्रता को शर्मसार कर दिया... जहां पूरा देश इन दिनों पुणे के चर्चित सिया हत्याकांड को पढ़ सुन रहा है  जिस घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। वहीं हम बात करेंगे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की। सिंगरौली जिले में भी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सात जन्म तक जीने मरने की कसम खाने वाले अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। 
 
 
तारीख 21 जून 2026 स्थान नेशनल हाईवे 39 की सुनसान सड़क...  पुलिस को सूचना मिली की सड़क किनारे एक लाश पड़ी है खून से लटपथ यह लाश किसी और कि नहीं बल्कि रघुनाथ खैरवार की थी। जो दो दिन पहले ही अपने घर से हंसी-खुशी शादी में जाने की बात कह कर अपने पत्नी से मुस्कुरा कर कही थी और घर से निकल गया था।
 
शुरू में लगा कि यह कोई रंजिश हो सकती है जमीन घर गांव का कोई विवाद हो सकता है, लेकिन पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई इस तरीके से परत दर परत सच्चाई खुलती गई। जिसके बाद पूरा सन्नाटा पसर गया।
 
 यह बात है सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के एक गांव की, जहां इस घटना ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए, 21 जून को नेशनल हाईवे 39 के किनारे पत्थर के पीछे एक रक्तरंजिश लाश मिली थी। लाश लगभग 1 से 2 दिन पुरानी थी जिसकी पहचान भर्रा निवासी रघुनाथ खैरवार के रूप में हुई। हत्या इतनी बेरहमी के साथ की गई थी कि शुरुआती तौर पर अंधी हत्या लगने लगा।
 
लेकिन पुलिस की गहन जांच ने इस मामले को पुणे के उस सिया हत्याकांड की याद दिला दी, जहां सुनियोजित तरीके से अपनों को ही रास्ते से हटा दिया गया था, जांच में यह सामने आया कि रघुनाथ की पत्नी रामकली का अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, कड़ाई से पूछताछ हुई तो रामकली का वह सच बाहर आ गया और पुलिस भी हैरान रह गई।
 
रामकली ने माडा थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने प्रेमी आशिक नीरज कुमार शाह के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली, वजह बनी शराब..., पति की शराब की लत और आए दिन झगड़ा होने के कारण पत्नी नाराज हुई, पत्नी को पति प्यार नहीं दे सका और प्यार तो नीरज दे रहा था।
 
 पुणे में जिस तरह से आरोपियों ने प्लानिंग के बाद घटना को अंजाम दिया इस पैटर्न में सिंगरौली में भी 19 जून को जब घर से रघुनाथ शादी में जाने के लिए घर से निकला तो उसे पता नहीं था कि उसकी पत्नी अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसके मौत का जाल बिछा रखा है।
 
 नीरज ने अपने साथी सूरज सिंह के साथ मिलकर पहले रघुनाथ को शराब पीने के बहाने बुलाया और फिर उसकी पत्थर से मार मार कर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सियाज के एम के नेतृत्व में पुलिस जांच में जुट गई, कॉल डिटेल जब देखा तो पुलिस हैरान हो गई, क्योंकि रामकली नीरज शाह से लगातार फोन पर बातें कर रही थी।
 
जब कड़ी पूछताछ से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी तो रामकली टूट गई और नीरज शाह और सूरज सिंह को लेकर अपने पति को मारने की पूरी योजना पुलिस के सामने बता डाली, इस घटना में इस्तेमाल मोबाइल मोटरसाइकिल, कपड़े को पुलिस ने बरामद कर लिया है ।
 
चाहे पुणे का सिया हत्याकांड हो या इंदौर का मर्डर... भले ही सिंगरौली का यह मामला है लेकिन हमारा समाज किस तरफ जा रहा है यह एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। क्या हमें अपनों के प्रति इतनी नफरत बढ़ गई है कि हम उसे सुलझाने की जगह अब खत्म करना चाहते हैं।बावजूद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मौत ही एक आखरी जवाब है।

Comments (0)