प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की मिली धमकी

ऑस्ट्रेलिया टुडे के रिपोर्ट के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न पहुंचने के बाद 9 जुलाई को स्थानीय  स्टेडियम में मेलबर्न मीट्स मोदी के नाम से एक कम्यूनिटी प्रोग्राम का आयोजन किया जाने वाला है, जिसका लिए प्रचार प्रसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चल रहा है। इस दौरान एक यूजर ने फेसबुक प्लेटफार्म पर कमेंट बॉक्स पर एक कमेंट किया, इसके बाद दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई है और जांच शुरू कर दी। 

Vijay

Vijay

05 Jul 2026 1 min read
Text Size:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की मिली धमकी
Share:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले ही हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होंगे, लेकिन कार्यक्रम से पहले ही उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद देश की सुरक्षा एजेंसी पूरी तरीके से अलर्ट हो गई है। 
 
आपको बता दे कि यह धमकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित होने वाले मेलबर्न मीट्स मोदी प्रोग्राम के प्रचार के लिए किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर दी गई है, धमकी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के फेडरल पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
फेसबुक में कमेंट करके दी गई है धमकी 
 
ऑस्ट्रेलिया टुडे के रिपोर्ट के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न पहुंचने के बाद 9 जुलाई को स्थानीय  स्टेडियम में मेलबर्न मीट्स मोदी के नाम से एक कम्यूनिटी प्रोग्राम का आयोजन किया जाने वाला है, जिसका लिए प्रचार प्रसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चल रहा है। इस दौरान एक यूजर ने फेसबुक प्लेटफार्म पर कमेंट बॉक्स पर एक कमेंट किया, इसके बाद दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई है और जांच शुरू कर दी। 
 
रिपोर्ट के माने तो पोस्ट में कमेंट करने वाले बॉक्स में अबू मुस्तफा के नाम से एक कमेंट किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर मरने की धमकी दी गई। कमेंट में लिखा है कि कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत को बंद कर देना चाहिए नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी मौत के लिए आएगा। 
 
आखिर धमकी के पीछे क्या है मकसद 
 
मामले में सूत्रों का दावा है की जांच कर्ताओं ने फेसबुक पोस्ट कमेंट करने वाले शख्स के आईपी एड्रेस को ढूंढ लिया है और अभी जांच कर रही है कि यह कॉमेंट किसने किया और उसके पीछे का मकसद क्या है।

Comments (0)