SIDHI : सोन नदी में डूबे दो युवक
सिहावल क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के केतकिन घाट में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची
Vijay
26 Jun 2026
•
1 min read
Text Size:
SIDHI - जिले के सिहावल क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के केतकिन घाट में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग में जुट गई।
देर शाम एक युवक का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरा लापता है। इस संबंध में अमिलिया थाना पुलिस ने बताया कि बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा में रहने वाले दो युवक बारात में शामिल होने के लिए सिहावल आए थे।
गुरुवार की सुबह 8 बजे संजय साकेत और राजा साकेत सोन नदी में नहाने के लिए उतरे। गहरे पानी में डूबने के कारण दोनों युवक लापता हो गए।