डीजल टैंक में ब्लास्ट, जिंदा जले 02 ड्राइवर
पुलिस ने बताया कि हादसा लगभग रात 2:00 बजे हुआ है दतिया की ओर से आ रहा डंपर और ग्वालियर की ओर से आ रहा ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया, इस दौरान एक ट्रक का डीजल टैंक फट गया जिसके बाद तुरंत ईंधन में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन आग के विकराल लपेटो में लपट गया । कुछ ही मिनट में दोनों ट्रक ड्राइवर की जलकर मौत हो गई।
Vijay
17 Jun 2026
•
1 min read
Text Size:
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दर्दनाक खबर आ रही है जहां ग्वालियर जिले के बेहट थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ड्राइवर जिंदा जलकर मर गए। पूरा मामला ग्वालियर का है जहां बेहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रक का डीजल टैंक फट गया जिसके कारण दोनों वाहनों में आग लग गई। दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में ही फंस गए और बाहर नहीं निकाल पाए। जिसके कारण उनकी जिंदा जलने से मौत हो गई है।
ट्रक में फंसे ड्राइवर, जल गए जिंदा
पुलिस ने बताया कि हादसा लगभग रात 2:00 बजे हुआ है दतिया की ओर से आ रहा डंपर और ग्वालियर की ओर से आ रहा ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों वाहन के ड्राइवर जीतेंद्र और सुरेंद्र अपने-अपने ट्रक की स्टेरिंग में ही फंस गए। वह हिलने डुलने की स्थिति में भी नहीं थे । हालांकि टक्कर के बाद दोनों वाहनों से चिंगारी निकली और आग में बदल गई, इस दौरान एक ट्रक का डीजल टैंक फट गया जिसके बाद तुरंत ईंधन में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन आग के विकराल लपेटो में लपट गया । कुछ ही मिनट में दोनों ट्रक ड्राइवर की जलकर मौत हो गई।
मुरैना के रहने वाले थे दोनों ड्राइवर
पुलिस ने बताया कि डंपर चालक की पहचान हो गई है 30 वर्ष जितेंद्र सिंह गुर्जर मुरैना के रहने वाला था और सुरेंद्र सिंह गुर्जर निवासी बांगरोली जिला मुरैना का रहने वाला था । घटना की सूचना मिलते ही स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण और पुलिस कर्मियों ने आग को बूझाकर ड्राइवर को निकालने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी वहां तक नहीं पहुंच सका।
तड़पते रहे दोनों ड्राइवर, हो गए राख
स्थानी लोगों ने बताया कि दोनों ड्राइवर केबिन के अंदर फस गए और पुलिसकर्मी और ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते हैं लोहे की रॉड से केविन के दरवाजे को भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि जो भी पास जाता वह झूलस जाता, जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। फिलहाल ड्राइवर के कंगाल अवशेष को लेकर पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है और वहीं पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।