चित्तौड़गढ़ / नीमच – नारकोटिक्स विभाग में भ्रष्टाचार पर पहली बार सीबीआई CBI ने बड़ी कार्रवाई की। एंटी करप्शन ब्रांच ने उज्जैन में पदस्थ नारकोटिक्स इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह व उसके दलाल को गिरफ्तार किया है।
डूंगला के सांगरिया गांव निवासी किसान मांगीलाल गुर्जर ने 15 जुलाई को सीबीआई CBI जयपुर में शिकायत की थी। उसने बताया कि 27 मार्च को नारकोटिक्स अधिकारी महेंद्र सिंह ने उसकी कृषि भूमि पर छापा मारा।
इसके बाद किसान को डूंगला के आलाखेड़ी निवासी दलाल जगदीश मेनारिया से संपर्क करने को कहा गया। जगदीश ने बताया कि खेत से 400 किलो डोडाचूरा मिला है। जेल से बचना है तो 1 करोड़ रु. देने होंगे। किसान ने डरकर 44 लाख रु. दे दिए थे। 9 लाख की मांग बाकी थी।
किसान ने डरकर कई किश्तों में चुका दिए 44 लाख
शिकायतकर्ता किसान की मानें तो इस धमकी से डरकर उसने इस साल मार्च से लेकर अबतक कई किश्तों में आरोपी अधिकारी को लगभग 44 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया था,
लेकिन इसके बाद भी आरोपी अधिकारी नहीं माना और उसने मेनारिया के जरिए फिर से उससे संपर्क किया और एकबार फिर से नौ लाख रुपए की मांग की, साथ ही ऐसा नहीं करने पर उसे किसी अन्य मामले में फंसाने की धमकी दी।
मामला रफा-दफा करने मांगी 1 करोड़ की घूस
सीबीआई CBI द्वारा दर्ज FIR के अनुसार, ‘महेंद्र सिंह ने अपने साथी जगदीश मेनारिया के माध्यम से किसान और उसके परिवार के सदस्यों को मादक पदार्थों के मामले में न फंसाने के लिए एक करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी और यह धमकी भी दी कि अगर उसने रिश्वत की रकम नहीं दी, तो वह उन्हें आपराधिक मामले में फंसाकर जेल भेज देगा।’

CBI की कार्रवाई में नारकोटिक्स अधिकारी गिरफ्तार, किसान से 1 करोड़ घूस मांगी
SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव
अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें
फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें