सरकारी स्कूल परिसर में युवक का किया अंतिम संस्कार

सरकारी स्कूल परिसर में युवक का किया अंतिम संस्कार
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 06 Oct 2026, 11:18 AM IST | 1 min read
सरकारी स्कूल परिसर में युवक का किया अंतिम संस्कार
Share:

राजस्थान से खबर है जहां राजस्थान के झुंझुनू जिले के छूछ गांव में एक बेहद ही शर्मनाक और हैरान कर देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल परिसर का ताला तोड़कर भीड़ अंदर घुस गई और एक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और मामले को शांत कराया है। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। आपको बता दें कि गांव के ठाड़ी निवासी संजू की ट्रैक्टर की टक्कर से एक सड़क हादसे मौत हो गई। इस अकाल मृत्यु के बाद परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश था। बाद में संजू के शव को सीधे स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पहुंचे और स्कूल परिसर के अंदर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल अनित मीड़ा ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बड़ी संख्या में लोग मृतक का शव लेकर स्कूल के मुख्य गेट पर पहुंचे। वहां तैनात गार्ड जगदीश गुर्जर ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्हें स्कूल के अंदर जाने से मना किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने गार्ड की एक नहीं सुनी और ताला तोड़कर जबरन स्कूल परिसर में दाखिल हो गए। इसके बाद स्कूल के पीछे बनी खेल के मैदान के टीन शेड के पास अंतिम संस्कार कर दिया। 

मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल ने घटना पर दुख जताया है और कहा है कि जिस स्थान पर बच्चे खेलते हैं, वहां पर अंतिम संस्कार हो रहा है। दूसरी ओर अंतिम संस्कार में शामिल ग्रामीणों का तर्क था कि यह जमीन पहले उनके श्मशान घाट के रूप में इस्तेमाल होती थी, जिसे बाद में स्कूल के नाम कर दिया गया। इसी  विवाद को लेकर गांव वालों ने जबरन स्कूल में घुसकर अंतिम संस्कार किए। 

वहीं मामले को गंभीरता से देखते हुए उपखंड अधिकारी यानी एसडीएम गुलाब सिंह वर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तहसीलदार को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि स्कूल का ताला तोड़कर परिसर में जबरन घुसने और नियम विरुद्ध गतिविधि करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं डीएसपी अनुराग सिंह ने कहा कि मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)