सिंगरौली सहित मध्यप्रदेश में बढ़ रहा प्रदूषण का ग्राफ, आज ही घर लाइये एयर प्यूरीफायर सिंगरौली सहित मध्यप्रदेश में बढ़ रहा प्रदूषण का ग्राफ, आज ही घर लाइये एयर प्यूरीफायर Vijay Local Desk | Updated: 21 Nov 2026, 02:51 AM IST | 1 min read Listen A- A+ Share: सिंगरौली जिले में लगातार प्रदूषण का ग्राफ बढ़ रहा है। सिंगरौली समेत कई शहरों में एक्यूआई लेवल काफी ऊपर तक पहुंच गया है। कई शहरों में एयर क्वालिटी 300 से ऊपर जा रहा है। ऐसे में एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) के बिना सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है। खासतौर पर बच्चे और बूढ़ों के साथ-साथ अस्थमा के मरीजों के लिए यह एक्यूआई लेवल काफी खतरनाक साबित हो रहा है। अगर आप भी नया एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) खरीदना चाहते हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। इन बातों का रखना चाहिए ध्यान Related Stories भारत Singrauli - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों लोगो ने दिया इस्तीफा भारत Cheetah Cubs Born at Kuno National Park : कूनो में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म भारत SINGRAULI - भूपेंद्र सिंह की हत्या के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस भारत देर रात मोबाइल चला रही पत्नी,पति का नींद हुआ खराब करदी हत्या। इन दिनों बाजार में कई ब्रांड्स के एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) आपको देखने को मिल जाएंगे, जिनकी कीमत ₹5000 से लेकर ₹50000 तक हो सकती है। हालांकि यह कीमत एयर प्यूरीफायर की टेक्नोलॉजी, साइज और फिल्टर क्वालिटी पर निर्भर करती है। अगर आप भी खरीद रहे हैं तो कंफ्यूज होने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। आइए इस पोस्ट पर हम जानेंगे कैसा एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) आप को खरीदना चाहिए। HEPA एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) भी वाटर प्यूरीफायर की तरह ही काम करता है, जिसमें फिल्टर का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है। किसी भी एयर प्यूरीफायर में हाई एफिशिएंसी पार्टिकुलेट एयर (HEPA) फिल्टर की क्वालिटी को हमें चेक करना चाहिए। ये HEPA H13 ग्रेड वाले फिल्टर 0.3 माइक्रोन तक के बारीक कणों को भी छानने की क्षमता रखते हैं। PM 2.5 साइज वाले कण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, जिन्हें यह आसानी से फिल्टर कर लेता है। CADR रेटिंग - एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) खरीदते समय उसकी CADR रेटिंग को हरदम चेक करना बेहद ही जरूरी है। CADR यानी क्लीन एयर डिलीवरी रेटिंग से आपको एयर प्यूरीफायर द्वारा कमरे में मौजूद पॉल्यूटेंट को निकालने की दर का पता भी चलता है। किसी भी एयर प्यूरीफायर में CADR कम से कम 2/3 होना चाहिए। एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) की क्लीनिंग दर 200 से 350 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा होना बहुत ही जरूरी है। कवरेज एरिया - एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) का चुनाव कवरेज एरिया यानी कमरे की लंबाई और चौड़ाई के हिसाब से ही करना चाहिए। आसान भाषा में कहें तो एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) में लगी मशीन कितने स्क्वायर फीट की हवा को साफ करने की क्षमता रखती है, यह खरीदने से पहले जरूर चेक करें। अगर आपके कमरे की साइज कम है तो छोटा एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) भी आप खरीद सकते हैं, लेकिन अगर कमरा बड़ा है तो आपको ज्यादा कैपेसिटी वाला एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) ही खरीदना चाहिए ताकि लंबे समय तक काम करे। एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर - किसी भी एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) में एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर का रहना बेहद ही जरूरी है। यह किसी भी धुएं या बदबू या किसी भी प्रकार की गंध को सोखने के लिए कारगर साबित होता है। ऐसे में कमरे में आने वाली दुर्गंध को भी रोका जा सकता है। नॉइज लेवल - हमें किसी भी एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) को खरीदने से पहले उसकी मोटर के नॉइज लेवल को हर समय, हरदम चेक करना चाहिए। अगर नॉइज लेवल ज्यादा रहेगा तो आप चैन की नींद नहीं सो पाएंगे और हर समय परेशान रहेंगे। फिल्टर रिप्लेसमेंट कॉस्ट - फिल्टर रिप्लेसमेंट कॉस्ट पर भी नजर रखना बेहद ही जरूरी है। किसी एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) की कीमत कम है लेकिन उसके फिल्टर की कॉस्ट ज्यादा है, तो आपके लिए यह हर समय महंगा पड़ेगा। एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) का फिल्टर भी समय-समय पर बदलना पड़ता है। ऐसे में आपकी लागत बढ़ जाएगी। इन सब के अलावा ओजोन-फ्री सर्टिफिकेशन और रियल-टाइम एयर क्वालिटी इंडिकेटर आदि का भी ध्यान रखना चाहिए। ओजोन-फ्री सर्टिफाइड एयर प्यूरीफायर ( Air Purifiers ) फेफड़ों और शरीर के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। Generate E-Paper Cutting Trending Reels सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो Comments (0) Name Email Comment Post Comment
Comments (0)