Mahakumbh Rangoli 2025 : महाकुंभ में तैयार हुई दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली

Mahakumbh Rangoli 2025 – संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे है, लेकिन महाकुंभ मेले से एक महीने पहले ही रंगों का इस्तेमाल कर दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली Rangoli बनाई गई है। प्रयागराज नगर निगम द्वारा बनाई गई दुनिया की यह सबसे बड़ी रंगोली Rangoli महाकुंभ में स्वच्छता की थीम पर आधारित है।
इस अनूठी रंगोली के माध्यम से स्वच्छ महाकुंभ और स्वच्छ प्रयागराज का संदेश दिया जा रहा है। इंदौर के पचास कलाकारों की टीम ने चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद इसे तैयार किया है।
प्रयागराज शहर के यमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में पचास हजार वर्ग फीट क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली Rangoli बनाई गई है। इसमें महाकुंभ में आस्था से जुड़े सभी पहलुओं को दर्शाया गया है। इस अनूठी रंगोली Rangoli में फूलों की पंखुड़ियों और प्राकृतिक रंगों के साथ-साथ बायोडिग्रेडेबल पाउडर का भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार के रंग या पाउडर का प्रयोग नहीं किया गया है जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचे।
आस्था के इस पर्व को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की कितनी बड़ी भूमिका है, इसे रंगोली में दर्शाया गया है। इस रंगोली को बनाने में ग्यारह टन से अधिक रंगों का उपयोग किया गया है।
Rangoli के माध्यम से महाकुंभ के महत्व को दर्शाया गया
दुनिया की इस सबसे बड़ी रंगोली Rangoli में प्रयागराज और महाकुंभ की महिमा को बयां करने वाले शब्दों के साथ-साथ संतों, महापुरुषों, संगम और महाकुंभ के प्रतीक चिह्न भी बनाए गए हैं।
इस रंगोली Rangoli को अपनी रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराने के लिए लंदन से एक टीम भी यहां आई है। जिस स्थान पर रंगोली तैयार की गई है, उसके चारों ओर स्वच्छता का संदेश देने वाले नारे लिखे होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। इस सबसे बड़ी रंगोली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।
कुछ लोग इस रंगोली Rangoli की तस्वीरें ले रहे हैं, तो कुछ सेल्फी ले रहे हैं। यहां आने वाले लोगों को प्रयागराज शहर और महाकुंभ को स्वच्छ रखने में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया जा रहा है। प्रयागराज में बनी यह रंगोली लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है।
महाकुंभ में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली
यह रंगोली इंदौर की शिखा शर्मा और उनकी 50 कलाकारों की टीम ने चार दिनों तक लगातार मेहनत करके बनाई है। इससे पहले शिखा शर्मा ने अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर विशाल रंगोली बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं।
उनके द्वारा बनाई गई कुछ रंगोलियां पहले ही कई रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुकी हैं। 12 दिसंबर को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इस अनूठी रंगोली को देखने आएंगे। इस बार प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर न केवल सबसे बड़ी रंगोली, बल्कि कई अन्य चीजों के लिए भी विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे।

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव
अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें
फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें