भारत
SINGRAULI - कूड़े के ढेर में 'स्वच्छता' के दावे, बदहाल व्यवस्था
सिंगरौली जिले के नगर पालिक निगम में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के कई वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर, गंदगी से भरी नालियां और जमा गंदा पानी सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां कर रही है। जिन गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई होनी चाहिए वहां कई दिनों तक कचरा पड़ा रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं।