युवती के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार
सतना -सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवती से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
Get the latest Hindi news, Political updates, and crime news
सतना -सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवती से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
सागर जिले के बंडा विकास खंड में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने एक बड़ा एक्शन लिया है। बंडा थाना और गूगरा चौकी में पदस्थ एसआई मुंशी प्रधान आरक्षक आरक्षक समेत 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन अटैच किया गया है।
सिंगरौली को ऊर्जा धानी के रूप में भी जाना जाता है वही कोयला कबाड़ और डीजल का काला कारोबार भी अपने चरम पर है, पुलिस के तमाम दावों के बावजूद इन अवैध कारोबार पर कोई भी लगाम लगाने वाला नहीं है.
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से खबर है जहां पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले द्वारका पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी पति ने कहा कि मेरी पत्नी के मेरे ही छोटे भाई से अवैध संबंध थे।
पेट्रोल की कीमत ₹1000 प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी हुई तो कीमत और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से खबर है जहां लेकपार्क कॉलोनी के एक मकान में मध्य प्रदेश के ही दतिया जिले की आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव मिला है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। शव के पास एक लोहे का हथौड़ा भी मिला है। मकान मीनाक्षी के प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी का है। मीनाक्षी रविवार शाम करीब 7:00 बजे के केयर टेकर कृतिका के साथ यहां पहुंची थी। उनकी तीन साल की बेटी है। रात में कृतिका मीनाक्षी की बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में सोई थी। सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे जागी तो बाहर वाले कमरे में मीनाक्षी का शव देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जबलपुर - कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में एक युवती को दमोहनाका स्थित होटल से पकड़ा है। युवती द्वारा रियल एस्टेट कारोबारी को ब्लैकमेल कर 10 लाख की डिमांड की गई थी। सौदा 7 लाख में तय हुआ था। पुलिस से शिकायत करने के बाद रविवार की रात पीड़ित ढाई लाख लेकर होटल पहुंचा था। होटल के कमरे में जैसे ही युवती ने रकम ली पुलिस ने उसे दबोच लिया।
डिंडोरी - डिंडोरी में नायब तहसीलदार के ड्राइवर द्वारा महिला से रुपए लेने और जनपद अध्यक्ष द्वारा पीड़ित महिला को पैसे वापस किए जाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है।
सतना - रामनगर थाना क्षेत्र के मिरगौती गांव में चरित्र संदेह पर नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है, जिसका आरोप उसके पति पर लग रहा है, तो वहीं पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।
सोनभद्र - लोढ़ी टोल प्लाजा के पास चालक को रास्ते से उतारकर स्क्रैप लदा ट्रक गायब करने के मामले पहले ट्रक कब्जे में लिया गया फिर करीब 25 टन स्क्रैप बेच दिया गया और आखिर में सबूत मिटाने के लिए ट्रक को ही काट डाला गया।
अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने शोषण का आरोप लगाते हुए खून से पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए खून से लिखे पत्रों में आरोप है कि कंपनी द्वारा नियमित रूप से वेतन नहीं दिया जाता है।
ट्रेन में बिना टिकट के सफर कर रही एक युवती का जब टिकट चेक किया जा रहा था उस समय विवाद की स्थिति बन गई। मामला इतना आगे बढ़ गया कि महिला ने टीटी को फंसाने के लिए अपने कपड़े तक फाड़ लिए लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि सीट के सामने वाले युवक ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर रहा है। बाद में यही वीडियो रेलवे अधिकारियों के सामने पहुंचा और पूरी घटना सामने आई है।