भोपाल में लेडी इंस्पेक्टर की हत्या करने के बाद प्रेमी ने किया सुसाइड
मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से खबर है जहां लेकपार्क कॉलोनी के एक मकान में मध्य प्रदेश के ही दतिया जिले की आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव मिला है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। शव के पास एक लोहे का हथौड़ा भी मिला है। मकान मीनाक्षी के प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी का है। मीनाक्षी रविवार शाम करीब 7:00 बजे के केयर टेकर कृतिका के साथ यहां पहुंची थी। उनकी तीन साल की बेटी है। रात में कृतिका मीनाक्षी की बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में सोई थी। सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे जागी तो बाहर वाले कमरे में मीनाक्षी का शव देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।