तहसील का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया
छतरपुर - जिले के बकस्वाहा के बम्होरी तहसील कार्यालय में दो नामांतरण केस के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। बुधवार को लोकायुक्त सागर की टीम ने सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी राजन श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए की दूसरी किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।